{"_id":"5b215f2d4f1c1bf86e8b7cf4","slug":"71528913709-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होगी
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस और राजस्व विभाग को समन्वय के साथ सख्ती से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने को भी कहा। जिले की कानून व्यवस्था की बैठक लेते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारियों को क्षेत्रों का भ्रमण कर अतिक्रमण समेत अन्य नियम विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी और खनन अधिकारी के मौजूद नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने एसडीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आबकारी की दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने, आपदा के कारण क्षतिग्रस्त विद्यालयों की सूची बनाकर देने, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की बैठक अनिवार्य रूप से लेने के अलावा सभी अस्पतालों में जीवन रक्षक उपकरण समेत एंबुलेंस की व्यवस्था की पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। डीएम ने उप राजस्व निरीक्षकों के चौकियों में बोर्ड लगाने और उसमें नाम, भ्रमण की स्थिति, मोबाइल नंबर का उल्लेख करने को कहा। जबकि उपजिलाधिकारियों को सस्ते गल्ले, विद्यालय, अस्पताल, पटवारी चौकी, तहसील समेत आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने, लंबित वादों का तेजी से निस्तारण करने, दाखिल खारिज जैसे मामलों का 35 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को समय समय पर खाद्य पदार्थों के सेंपल भरने को कहा। बैठक में एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विवेक रॉय, गौरव चटवाल, अवधेश कुमार, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर मनीष बिष्ट, सीओ कमल राम आर्या, आपदा अधिकारी राकेश जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।