फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   विद्यार्थियों ने लिया पालीथिन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प

विद्यार्थियों ने लिया पालीथिन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प

Thu, 07 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने लिया पालीथिन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प
अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मंदिर पपरसली में अपना तरीका बदलें, प्लास्टिक और पॉलिथीन बंद करें, चेंज ओवर वेज-कर्व द यूज ऑफ प्लास्टिक बैग्स विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने कहा कि प्लास्टिक और पॉलिथीन पर्यावरण के लिए घातक है। इसको बंद करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना नजरिया बदलना होगा और इनका उपयोग नहीं करने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पराशर हाउस की गरिमा तिवारी, रुचिता पल्याल प्रथम, व्यास हाउस की हिमानी अधिकारी द्वितीय, वशिष्ठ हाउस के भावेश बिष्ट तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में वशिष्ठ हाउस की विभूति तिवारी प्रथम, व्यास हाउस की अनीता बिष्ट द्वितीय, जबकि पराशर हाउस के गौरव बिष्ट, मोहित भट्ट, वशिष्ट हाउस के ललित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक विद्या सागर अंडोला और बीपी बहुगुणा थे।
विज्ञापन


पर्यावरण पर आधारित चार्ट और मॉडल प्रतियोगिता में दिग्विजय सिंह बिष्ट प्रथम, अनीशा बिष्ट द्वितीय, चित्रिका पांडे तृतीय रही। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता ने बच्चों के प्रयासों को सराहा। प्रधानाचार्य डॉ. बीबी भट्ट ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पालीथिन मुक्त धरा बनाने के लिए विद्यार्थियों से लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया। संचालन नितिका पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed