{"_id":"5b0451024f1c1b5a798b5ab8","slug":"71527009538-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे निकालने पहुंचे व्यक्ति को जब एटीएम में फंसे मिले पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे निकालने पहुंचे व्यक्ति को जब एटीएम में फंसे मिले पांच हजार
Updated Wed, 23 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बैंक एटीएम से पैसा निकालने पहुंचा एक व्यक्ति एटीएम में पहले से ही पांच हजार रुपये मशीन में फंसे मिलने पर हैरत में पड़ गया। ईमानदारी का परिचय देते हुए व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी धनराशि वास्तविक खाताधारक तक पहुंचाने के लिए कोतवाली में पैसे भी जमा करा दिए।
थाना बाजार निवासी लाल बाबू पुत्र बच्चा महतो बाजार में ओरिएंटल बैंक के एटीएम मेें पैसा निकालने पहुंचे। एटीएम के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एटीएम में पहले से ही पांच हजार रुपये मशीन में फंसे हैं। उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए पास से गुजर रहे एक पुलिस कर्मचारी रमेश लोहनी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह मशीन से पैसे निकालकर पुलिस कर्मचारी के साथ खुद थाने आए और पांच हजार रुपये की धनराशि थाने में जमा कराई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज भाकुनी ने लाल बाबू के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि उक्त धनराशि के बारे में ओरिएंटल बैंक अल्मोड़ा को सूचित कर दिया गया है।