{"_id":"5ac50e6b4f1c1bc3618b57d9","slug":"71522863723-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: त्रिवेंद्र
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि जल्द ही निकाय चुनाव होने हैं। कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए जुट जाएं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री यहां सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
रावत ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। किसी भी जनप्रतिनिधि पर एक साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सुविधाएं जनता को मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। सरकार ने एक साल के कार्यकाल का फोल्डर बनाया गया है। कार्यकर्ता सरकार की उपलिब्धयों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने आरोप गाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सकार ने राज्य को रसातल में डाल दिया था। कांग्रेस ने शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट कर दी थी। भाजपा सरकार ने एक साल के कार्यकर्ता में इन व्यवस्थाओं को पटरी पर लाई है।
विज्ञापन
राज्य के दूरस्थ क्षेत्र के अस्पताल भी अब डॉक्टर विहीन नहीं हैं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सीएम को चितई गोलू देवता पर लिखी पुस्तक भी भेंट की। संचालन महामंत्री रवि रौतेला ने किया।
इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, सहकारिता राज्य मंत्री धन सिंह रावत, पशुपालन राज्य मंत्री रेखा आर्या, विधायक महेश नेगी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, सुभाष पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, विपिन भट्ट, कैलाश गुुरुरानी, महेश नयाल, शैलेंद्र साह, अजय वर्मा, राजीव गुुरुरानी हरीश पंत, राजू कैड़ा, चंदन सिंह महरा, रणजीत भंडारी, दीप भगत, प्रेम शर्मा, मोहन नेगी, आदि मौजूद थे।