{"_id":"5a92ffe34f1c1bd34b8bacf5","slug":"71519583203-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में शामिल होने वालों से ज्यादा रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में शामिल होने वालों से ज्यादा रहे अनुपस्थित
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पदों के लिए रविवार को हुई लिखित परीक्षा नगर में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। नगर के आठ परीक्षा केंद्रों में 1,430 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1,474 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई।
एडीएम और परीक्षा के नोडल अधिकारी कैलाश टोलिया ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की परीक्षा के लिए नगर में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अपर, मिडिल, लोअर, रैमजे इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आठ परीक्षा केंद्रों में कुल 2,904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। टोलिया ने एसएसजे परिसर और जीजीआईसी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधि भरत सिंह चौहान ने भी नगर के परीक्षा केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया।