{"_id":"5a412fb44f1c1bce408bf2bf","slug":"71514221492-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो फीसदी लाभार्थियों के आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होने शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो फीसदी लाभार्थियों के आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होने शेष
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पेंशन पाने वाले जिले के 98 फीसदी लाभार्थियों के आधार नंबर बैंक खाते से लिंक कर लिए गए हैं, जबकि दो फीसदी लाभार्थियों के आधार नंबर बैंक खातों से लिंक नहीं हो पाए हैं। हालांकि सरकार ने अब आधार नंबर लिंक कराने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। जिससे आधार लिंक नहीं कराने वाले लाभार्थियों को फिलहाल राहत मिली है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान पेंशन के लाभार्थी को हर तिमाही पेंशन का भुगतान किया जाता है। जिले में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 64435 पात्र लाभार्थी पेंशन पाते हैं। इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 44441, विधवा पेंशन के 13192, दिव्यांग 5405, किसान पेंशन के 1397 लाभार्थी शामिल हैं। जिन्हें एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। सरकार ने पेंशनरों के बैंक खातों से आधार नंबर को लिंक कराने पर ही पेंशन भुगतान का नियम बनाया है।
सरकार के निर्देश के बाद गत वर्ष करीब 70 फीसदी ने आधार नंबर लिंक करा दिए थे। इसके बाद विभाग ने डोर-टू-डोर अभियान चलाया। विभाग के कार्मिकों ने गांव-गांव जाकर लाभार्थियों से आधार नंबर एकत्र किए, तो अब यह आंकड़ा 98 फीसदी पहुंच गया है, लेकिन शेष लाभार्थियों के बाहर होने और कई के आधार कार्ड नहीं बनने के कारण आधार नंबर बैंक खातों से लिंक नहीं हो पाया है। इधर जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन सिंह कफोला ने बताया कि वंचित लाभार्थियों के आधार नंबर जल्द से जल्द बैंक खातों से लिंक कराने को पत्र भेजे जा रहे हैं, ताकि उन्हें पेंशन मिलने में सुविधा हो सके।