{"_id":"59ff3f1a4f1c1bc8678b9664","slug":"71509900058-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान 21 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान 21 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में मौत
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गरुड़ (बागेश्वर) निवासी 21 वर्षीय महिला को रविवार दिन में गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर के अनुसार महिला ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था जिससे उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस की मौजूदगी में पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है।
महिला थाना पुलिस ने बताया कि जानकारी के अनुसार रविवार दिन में गरुड़ निवासी रेखा जीना पत्नी हरीश सिंह को उनके परिजन गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। रेखा और हरीश का एक साल पहले विवाह हुआ था। जिससे उनका तीन माह का एक बच्चा भी है। डाक्टरों की मौजूदगी में महिला का उपचार किया गया, लेकिन करीब एक घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद महिला पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची।
इधर जिला अस्पताल के डॉक्टर पीके लस्पाल ने बताया कि रविवार दिन में महिला को उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान करीब एक घंटे बाद महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला की मौत विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हुई है। फिलहाल पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है और सोमवार को पीएम कराया जाएगा। महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी मृतका के मायके वालों को भी दे दी गई है। फिलहाल महिला के मायके पक्ष से किसी भी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।