{"_id":"59fc9df94f1c1b76678b9037","slug":"71509727737-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषकों की आय बढ़ाने के लिए तैयार करें कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषकों की आय बढ़ाने के लिए तैयार करें कार्ययोजना
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना किए जाने के लिए एकीकृत कार्ययोजना तैयार करने को लेकर अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को मिलने वाले लाभ, जीवन स्तर में सुधार पर कृषि विभाग सहित रेखीय विभाग रिपोर्ट तैयार करें।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित सभी विभाग सप्ताहभर में विस्तृत कार्ययोजना बनाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में जानवरों से खेती को बचाने के लिए बाड़े और मनरेगा के माध्यम से खेतों के चारों ओर दीवार बनाई जाए। स्थानीय उत्पादों की अधिक से अधिक मार्केटिंग के लिए हाट लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ मयूर दीक्षित, परियोजना निदेशक डीआरडीओ ग्राम विकास नरेश कुमार, डीडीओ मो. असलम, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, उप परियोजना प्रबंधक आजीविका एसके उपाध्याय, सहायक कृषि अधिकारी भारती सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी हितपाल सिंह, प्रगतिशील किसान भुवन गिरि गोस्वामी, हीरा सिंह बिष्ट आदि ने भाग लिया।