{"_id":"58d4174d4f1c1bfc2f1a0f44","slug":"65-120-children-will-be-polio-drops-on-653-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"653 बूथों पर 65,120 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
653 बूथों पर 65,120 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में रविवार दो अप्रैल को शून्य से पांच वर्ष तक के 65120 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। उप जिलाधिकारी विवेक रॉय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
उपजिलाधिकारी विवेक राय ने शत-प्रतिशत बच्चों को बूथों में पोलियो ड्राप पिलाने को कहा। निर्देश दिए कि बूथों पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने एक अप्रैल को अल्मोड़ा नगर में जागरूकता रैली निकालने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत ने सभी विभागों से सहयोग करने की अपील की और कहा कि जिन स्कूलों में बूथ बनाए गए हैं, उन्हें दो अप्रैल को खुले रखने की व्यवस्था शिक्षा विभाग करे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि पोलियो ड्राप पिलाने के लिए 653 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 615 ग्रामीण और 38 शहरी क्षेत्रों में हैं। इसके अलावा आठ मोबाइल बूथ और 19 ट्रांजिट बूथ भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय ने बताया कि पोलियो अभियान के लिए 44 वाहनों की अतिरिक्त जरूरत होगी। वाहन अधिग्रहीत कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस ब्रजवाल, डीएसपी आरएस टोलिया, डीएस पांगती, राजीव नयन तिवारी, डा. डीएस नेई, डा. प्रीति पंत, दीप भट्ट, डा. ललित पांडे आदि ने भाग लिया।