फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   625 km of mountain biking holds rally

625 किमी तय करेगी माउंटेन बाइकिंग रैली

Sat, 02 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
625 km of mountain biking holds rally

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई माउंटेन बाइकिंग रैली सात मई को अल्मोड़ा पहुंचेगी। रैली के स्वागत की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार महत्वाकांक्षी योजनाओं पर गंभीरता से काम कर रही है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में माउंटेन बाइकिंग रैली आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


‘द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज’ नाम से होने वाली रैली राज्य के आठ जिलों में 625 किमी की यात्रा करेगी। रैली में देश और विदेश के 50 से अधिक साइकिलिस्ट भागीदारी करेंगे। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में तिवारी ने कहा कि राज्य के दर्शनीय और सौंदर्य से भरपूर प्राकृतिक स्थलों का प्रचार-प्रसार करना रैली का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि नगर में पहुंचने पर विभिन्न संगठन रैली का स्वागत करेंगे। रैली के दौरान स्वागत के साथ ही सुचारु यातायात, भोजन, विश्राम आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गई। डीएम विनोद कुमार सुमन ने यातायात को व्यवस्थित करने करने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस से आपस में समन्वय बनाने को कहा।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने सभी से टीम भावना से काम करने का आह्वान किया। पर्यटन अधिकारी केएस रावत ने रैली के बारे में जानकारी दी। बैठक में  पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल, एडीएम प्रकाश चंद्र, एसडीएम ईला गिरी, रिंकू बिष्ट, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बारोकोटी, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश बिष्ट, नौ कुमाऊं रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट अनीष चंद्रन, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed