{"_id":"5beb0791bdec22699b14a1f4","slug":"61542129553-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में आयरन की गोलियां खत्म, गर्भवती महिलाएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में आयरन की गोलियां खत्म, गर्भवती महिलाएं परेशान
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल में अगस्त से आयरन की गोलियां नहीं पहुंची हैं। हालांकि महिला अस्पताल ने लोकल स्तर पर कुछ समय के लिए दवा की व्यवस्था की थी, लेकिन अब वह भी खत्म हो गई है। खासकर गर्भवती महिलाओं को बाजार से महंगे दामों में दवा खरीदनी पड़ रही हैं।
महिला अस्पताल में हर रोज 90 से 120 के करीब ओपीडी होती है। इसमें भी बुधवार को संख्या तीन सौ के पार पहुंच जाती है। गर्भवती महिलाओं को आयरन, फालिक एसिड और कैल्शियम की जरूरत रहती है और अस्पताल से महिलाओं को यह दवा निशुल्क मिलती है, लेकिन अस्पताल में आयरन की गोलियां अगस्त से नहीं आ रही हैं।
अस्पताल प्रशासन ने लोकल स्तर पर कुछ दिन व्यवस्था चलाई, लेकिन अब आयरन की गोलियां खत्म हो गई हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि आयरन की गोलियां की कमी के बारे में निदेशालय स्तर से संपर्क किया गया है। उम्मीद है कि इस हफ्ते तक गोलियां उपलब्ध हो जाएंगी।