फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बैंक तथा डाकघरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर खोले

बैंक तथा डाकघरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर खोले

Sat, 10 Nov 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बैंक तथा डाकघरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर खोले
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की जिला संग्रहालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने बैंक और डाकघरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर खोलने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि नगर में रसोई गैस की होम डिलीवरी की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पानी का बिल मीटर के अनुसार न देकर हाउस टैक्स के अनुसार लिया जाना चाहिए। उन्होंने पानी के बिल में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने पर नाराजगी जताई। पहले लोगों से भूमिकर कर लिया जाता था जिसे समाप्त कर दिया गया है। इसी तर्ज पर हाउस टैक्स भी समाप्त कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माल रोड में कई स्थानों पर पैरापिट ध्वस्त हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे की नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने से आए दिन जाम लगता रहता है। इस कारण पैदल चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर में सिटी बस नहीं चलने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। अध्यक्षता डॉ. सुबोध पंत ने और संचालन डॉ. पीसी जोशी ने किया। बैठक में एएस कार्की, नवीन जोशी, केसी तिवारी, आरपी जोशी, योगेंद्र जोशी, एमसी आर्या, हरीश लाल, गणेश सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, शिवराज साह, एलपी तिवारी, लक्ष्मी दत्त पांडे, विनोद चंद्र पंत, मोहन सिंह रावत, मदन सिंह मटेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed