फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने को जगह उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने को जगह उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी

Mon, 15 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने को जगह उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के मुख्य प्रांगण में अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए परिसर प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध नहीं कराने पर छात्र-छात्राओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों में नाराजगी है। उन्होंने परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं परिसर के मुख्य प्रांगण में अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने चाहते हैं। प्रतिमा स्थापित करने के लिए उन्होंने सामूहिक रूप से धनराशि एकत्रित की है। उन्होंने परिसर प्रशासन से प्रतिमा लगाने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ महासचिव अक्षय कुमार टम्टा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, पूर्व महासचिव आशीष पंत, संदीप सिंह तड़ागी, उज्ज्वल जोशी, तरुण कांडपाल, पूर्व उप सचिव दीपक कनवाल, धीरज गैलाकोटी, कमल कोरंगा, ललित फत्र्याल, सुमित सिंह कठायत, नवल बिष्ट, अमित पंत, विशाल साह, रोहित जोशी, संजू सिंह, कमलेश सिंह, रजत भाकुनी, भावना, अनिल टम्टा, बबीता, रोहित भारती, आशीष कनवाल, मोहित डांगी, गौरव सिंह, राहुल कनवाल, राहुल जोशी आदि शामिल हैं। इधर छात्रसंघ महासचिव अक्षय कुमार टम्टा के नेतृत्व में परिसर में चल रहा धरना मांगें पूरी होने पर समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed