{"_id":"5b6f1f284f1c1bdf258b4618","slug":"61534009128-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर के श्रावणी मेले में हुए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर के श्रावणी मेले में हुए रंगारंग कार्यक्रम
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला जारी है। सावन माह में काफी संख्या में श्रद्धालु जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मेले के दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी हो रहे हैं।
देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति के कलाकारों ने मेले में नंदा स्तुति, लोक नृत्य, झोड़ा, छपेली, चांचरी, हास्य नृत्य समेत राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
लोक नृत्य और लोक गीतों का निर्देशन समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल ने किया। प्रबंधक भगवान भट्ट ने सभी कलाकारों का आभार जताया। समिति के कलाकारों के दल में मदन विनोद कुमार, प्रकाश कुमार, भूपेंद्र, रवि, नीलम, सुनीता, सोनिया, तारा आदि शामिल हैं।