फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आज काला फीता बांधकर प्रदर्शन करेंगे वीडीओ

आज काला फीता बांधकर प्रदर्शन करेंगे वीडीओ

Tue, 03 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
आज काला फीता बांधकर प्रदर्शन करेंगे वीडीओ
अल्मोड़ा। पंद्रह सूत्री मांगों का समाधान नहीं होने पर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने रोष जताया है। संवर्ग के कर्मचारी बुधवार चार जुलाई को बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन द्वारा वीडीओ और सहायक खंड विकास अधिकारी संवर्ग की वेेतन विसंगति दूर करने, रिक्त पदों को नई भर्ती से भरने, जॉब चार्ट में संशोधन कर ग्राम्य विकास विभाग की समस्त योजनाओं को समाहित करने, ग्राम्य विकास की सभी योजनाओं के ऑनलाइन संचालन की सुविधा देने आदि मांगों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


आंदोलन के दौरान कार्मिकों ने पिछले सप्ताह एक घंटे अतिरिक्त कार्य किया। संगठन के जिलाध्यक्ष दलीप भंडारी और महामंत्री उमापति पांडे का कहना है कि इसके बाद भी शासन मांगों के प्रति उदासीन बना हुआ है और अब तक एसोसिएशन को वार्ता के लिए आमंत्रित तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन तेज करते हुए बुधवार चार जुलाई को प्रत्येक ब्लॉक में काला फीता बांधकर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो नौ जुलाई को देहरादून में प्रदर्शन, 13 जुलाई को विकास भवन में प्रदर्शन, 17 जुलाई को मंडल मुख्यालय में धरना, 20 जुलाई से 21 जुलाई तक पौड़ी निदेशालय में प्रदर्शन किया जाएगा और 30 जुलाई को देहरादून में रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed