{"_id":"5b19761d4f1c1baa6e8b6c7b","slug":"61528395293-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा, बागेश्वर जिले के 40 गांव जुड़ेंगे सड़क से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा, बागेश्वर जिले के 40 गांव जुड़ेंगे सड़क से
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में 40 गांव जल्द ही सड़क से जुड़ेंगे। लोनिवि ने दोनों जिलों में 27 नई सड़कों, 42 सड़कों के डामरीकरण और पांच पुलों के निर्माण के लिए 130.04 करोड़ का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजे हैं। धनराशि अवमुक्त होने के बाद इन योजनाओं पर काम शुरू होगा।
सड़कों के निर्माण के लिए नाबार्ड द्वारा लोनिवि को फंडिंग की जाती है। लोक निर्माण विभाग ने इस वर्ष अल्मोड़ा जिले में कुल 61 कार्यों के लिए नाबार्ड को 109.19 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। नाबार्ड के सहयोग से विभाग इस वर्ष अल्मोड़ा जिले में 21 नई सड़कों का निर्माण करेगा। इन सड़कों की कुल लंबाई 150 किमी है। इसके अलावा 99 किमी लंबी 37 सड़कों में डामरीकरण का कार्य भी होगा।
साथ ही 20-20 मीटर स्पान के देघाट में दो और गंगरकोट में एक पुल का निर्माण होगा।
वहीं बागेश्वर जिले में लोनिवि ने 13 सड़कों और दो पुलों के लिए 20.85 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। बागेश्वर में 17 किमी लंबी छह सड़कें बनेंगी। इनसे करीब दस गांव यातायात से जुड़ेंगे। जबकि 10.5 किमी लंबी पांच सड़कों में डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। वहीं गरुड़ के समीप थकलाड़ और बागेश्वर में नुमाइशखेत में 68-68 मीटर लंबे स्पान पुलों का निर्माण होना है।