{"_id":"5ae8a1884f1c1b66098b7857","slug":"61525195144-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजिल से जरा कह दो, अभी पहुंचा नहीं हूं मैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजिल से जरा कह दो, अभी पहुंचा नहीं हूं मैं...
Updated Tue, 01 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मंजिल से जरा कह दो, अभी पहुंचा नहीं हूं मैं...मुश्किलें जरूर हैं, मगर ठहरा नहीं हूं मैं। कुछ ऐसे ही शायराना अंदाज फेसबुक और व्हाट्सप पर इन दिनों काफी चल रहे हैं। नगर निकाय के चुनाव नजदीक आते ही खुद की फोटो शेयर कर जनता के बीच कई संभावित उम्मीदवारों ने खुद को दावेदार बताते हुए प्रचार भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी नगर निकाय चुनाव में सीटों के लिए आपत्तियां दर्ज होनी बाकी हैं।
सोशल मीडिया इन दिनों चुनावी प्रचार का हथियार बन गया है। नगर निकाय चुनाव के लिए अभी आचार संहिता नहीं लगी है लेकिन अध्यक्ष समेत सभासद आदि पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया को खुद को लोकप्रिय बनाने का जरिया बना लिया है। जिसमें लोगों के लाइक और कमेंट्स आदि प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
भाजपा और कांग्रेस जैसे बड़े दलों के कई कार्यकर्ताओं के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अध्यक्ष समेत सभासद पद की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि पार्टी जिसे चाहेगी उसे ही टिकट मिलेगा, लेकिन इन सबसे दूर खुद की पहचान बनाने और खुद को सक्षम दावेदार बनाने की आजमाइश शुरू हो चुकी है।