{"_id":"5accf5b04f1c1b473d8b460e","slug":"61523381680-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिले 90 नए राजस्व उप निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिले 90 नए राजस्व उप निरीक्षक
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में राजस्व पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ होगी। करीब दस साल बाद जिले में 90 नए राजस्व उप निरीक्षकों (पटवारी) को नियुक्ति मिली है। इन राजस्व उप निरीक्षकों को जिले की 11 तहसीलों और एक को उपतहसील में तैनाती दी जा रही है।
जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी उपजिलाधिकारियों को राजस्व उप निरीक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं।
अल्मोड़ा जिले में 11 तहसीलों के अलावा एक उप तहसील में कुल 211 पटवारी क्षेत्र हैं। 2007 में राजस्व उप निरीक्षकों की नियुक्त हुई थी। तब से अब तक जिले में 116 राजस्व उप निरीक्षकों के पद रिक्त थे। एक पटवारी के पास दो से तीन पटवारी क्षेत्रों का कार्यभार रहता था। राजस्व उप निरीक्षक संगठन पूर्व में रिक्त पदों को भरने के लिए कई बार आंदोलन भी कर चुका है।
जिले में राजस्व उप निरीक्षकों के कुल 211 पद हैं। इनमें से 95 पद ही भरे हुए थे, शेष 116 पद खाली थे। एक साल का प्रशिक्षण पूरा कर लेने के बाद जिले को नए 90 राजस्व उप निरीक्षक मिल गए हैं। अल्मोड़ा तहसील में 18, भनोली, द्वाराहाट तहसील में 11-11, स्याल्दे में 10, रानीखेत में 16, भिकियासैंण में सात चौखुटिया में छह, जैंती, लमगड़ा, सल्ट में तीन-तीन, सोमेश्वर में एक और उप तहसील मछोड़ में एक राजस्व उप निरीक्षक को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
इन राजस्व उप निरीक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अभी भी जिले में 26 राजस्व उप निरीक्षकों के पद खाली हैं। इधर जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को अपनी-अपनी तहसीलों में नए राजस्व उप निरीक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं।