{"_id":"5a74991a4f1c1b80268b7ee2","slug":"61517590810-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरटाना गांव में दो माह से पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरटाना गांव में दो माह से पानी का संकट
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र की दूरस्थ ग्राम पंचायत महरटाना में पिछले दो माह से ग्रामीण पेयजल संकट झेल रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पानी का संकट दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि महरटाना नौला-कमराड़ पंपिंग योजना से जुड़ा दूरस्थ गांव है। पाइप लाइन में खराबी आने के कारण बीते दो माह से ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं और ग्रामीण दो किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं।
जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रधान बसन्ती देवी, हरीराम, नंदनसिंह, चंदनसिंह, रमेशसिंह, पदमसिंह,गोपालसिंह, चंद्रा, लीला, देवकी,सीता मेहरा आदि शामिल हैं।