{"_id":"598213504f1c1b48238b4599","slug":"61501696848-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार आ रहे सीएम के कार्यक्रम को बनाएं सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार आ रहे सीएम के कार्यक्रम को बनाएं सफल
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पहली बार चार अगस्त को दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपाई जुटे हैं। सोमेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक राज्य मंत्री रेखा आर्या के सोमेश्वर स्थित आवास पर हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री सोबन सिंह जीना के पैतृक गांव सुनोली में चार अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाग लेंगे। सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में भागीदारी करें और केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आगे आएं।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन दोसाद ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सीएम के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, देवेंद्र नयाल, दीवान सिंह जलाल, पुष्कर मेहता, राजेश जोशी, लीला बोरा, पुष्पा भंडारी, दलीप रौतेला, बलवंत आर्या, मधुबाला आर्या आदि ने विचार रखे। संचालन महामंत्री खड़क सिंह ने किया।