फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   59.11 percent. voting. first phase. Almora district.

Almora News: अल्मोड़ा जिले के छह विकासखंडों के प्रथम चरण में 59.11 मतदान प्रतिशत

Fri, 25 Jul 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 25 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
59.11 percent. voting. first phase. Almora district.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में प्रथम चरण का मतदान समाप्त हो गया है। प्रथम चरण में 59.11 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। सभी छह ब्लाक में 74075 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं 86473 महिलाओं ने पोलिंग बूथ पहुंचकर गांव की सरकार चुनी। सभी विकासखंड़ों में 160548 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

ताकुला विकासखंड में 21478 महिला और 22624 पुरुष मतदाता हैं। इसके सापेक्ष 14210 महिलाओं ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। इस विकासखंड में 10477 पुरूषों ने ही मतदान किया। यहां पांच बजे तक 55.98 प्रतिशत मतदान हुआ। धौलादेवी ब्लाक में 27757 महिला और 30719 पुरुष मतदाता हैं। इसके सापेक्ष 17120 महिलाओं और 15908 पुरुषों ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 56.48 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

ताड़ीखेत ब्लाक में 29967 महिला और 32375 महिला मतदाता हैं। यहां 19165 महिला मतदाताओं ने मतदान किया और 16651 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 57.45 मतदान प्रतिशत रहा। भैंसियाछाना ब्लाक में 12313 महिला मतदाता और 13368 पुरुष मतदाता हैं। यहां 8101 महिला और 6904 पुरुषों ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 58.43 प्रतिशत रहा। लमगड़ा ब्लाक में 24423 महिला मतदाता और 27402 पुरुष मतदाता हैं। इसके सापेक्ष 14902 महिलाओं और 13781 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 55.35 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौखुटिया ब़्लाक में 20440 महिला और 20923 पुरुष मतदाता हैं। इसके सापेक्ष 12975 महिलाओं और 10354 पुरुषों ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 56.11 प्रतिशत रहा। खबर लिखे जाने तक जिले के विभिन्न बूथों से मतदान प्रतिशत के आंकड़े नहीं आए थे।


गांव की सरकार चुनने में महिलाएं आगे पुरुष पीछे
अल्मोड़ा। जिले के प्रथम चरण में गांव की सरकार चुनने के लिए हुए मतदान में महिलाएं आगे रही। अधिकतर पोलिंग बूथ में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने पहुंचकर ये दिखाया कि महिलाएं गांव की सरकार चुनने में आगे हैं। उनके पास दिन भर कई काम होते हैं बावजूद इसके उन्होंने मतदान स्थल पहुंचकर अपनी ताकत दिखाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed