{"_id":"6a5685399558989dca048747","slug":"55485-voters-decreased-in-almora-sirs-draft-voter-list-released-almora-news-c-8-1-hld1034-800239-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में 55,485 मतदाता हुए कम, एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची हुई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में 55,485 मतदाता हुए कम, एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची हुई जारी
Wed, 15 Jul 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण के पूरा होने के बाद मंगलवार को जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या 5,27,423 से घटकर 4,71,938 रह गई है। इस तरह जिले में कुल 55,485 मतदाता कम हुए हैं। वहीं, मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथों) की संख्या 920 से बढ़ाकर 949 कर दी गई है।
जारी ड्राफ्ट सूची के अनुसार सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 88,038 से घटकर 79,422 रह गई है। सल्ट विधानसभा क्षेत्र में 95,867 के मुकाबले अब 82,767 मतदाता हैं। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में मतदाता 76,547 से घटकर 69,114 हो गए हैं। इसी तरह सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 87,177 से घटकर 79,685 रह गई है। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 85,776 के मुकाबले अब 76,799 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 94,048 से घटकर 84,151 रह गई है।