{"_id":"5c6b0509bdec227391007c3b","slug":"51550517513-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में तेंदुए ने दो दिनों के भीतर मारे आधा दर्जन मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में तेंदुए ने दो दिनों के भीतर मारे आधा दर्जन मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में तेंदुए ने एक बार फिर से आतंक मचाना शुरू कर दिया है। रानीखेत नगर से सटे चिलियानौला, ताड़ीखेत, कारचूली आदि जगहों पर लोग तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। कारचूली में तेंदुए ने दो दिन के भीतर छह से अधिक मवेशियों को निवाला बना दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार चाइनाव्यू में दो दिन पहले तेंदुए ने दिन दहाड़े एक दुधारुगाय को मार दिया था। इसके अलावा कारचुली में कुबेर सिंह के दो बैल तथा दिवान सिंह के तीन खच्चर मार दिए। चिलियानौला क्षेत्र में शाम होते ही तेंदुए की गर्जना शुरू हो जाती है। लोगों को बच्चों को बाहर भेजने में भी भय बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने की कई बार गुहार कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र तेंदुए के आतंक से निजात नहीं मिली तो वह लोग आंदोलन शुरू कर देंगे।