{"_id":"5c1fd18fbdec2256a7705307","slug":"51545589135-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरशिवा के वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरशिवा के वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां चिलियानौला स्थित वीरशिवा स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी, नेपाली सहित तमाम आंचलिक लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। देश भक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। मुख्य अतिथि एसएसबी सीमांत मुख्यालय के महानिदेशक एसएस चतुर्वेदी ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
आईजी एसएस चतुर्वेदी ने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा से छात्र छात्राओं के भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। अभिभावकों से उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुुुुभारंभ वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। बच्चों ने राजस्थानी, गुजराती, कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली सहित विभिन्न आंचिलक संस्कृति पर आधारित गीतों और नृत्यों के माध्यम से समां बांधा। देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी सहित तमाम अतिथियों ने अव्वल छात्र छात्राओं को पुरस्कार बांटे। प्रधानाचार्य एसएस बिष्ट ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। स्कूल के चेयरमैन तिलकराज तलवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जीडी बिड़ला के प्रधानाचार्य आसिम अली, कोतवाल नारायण सिंह, व्यवस्थापक निरुपमा भट्ट तलवार, शाहिद रजा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन छात्रा नताशा, अहाना, नमिता, अंजलि, सुकृत और प्रिया ने सामूहिक रूप से किया।