{"_id":"5b7da18e42c792464d1baf67","slug":"51534960014-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलाषा करेंगी एशियन गेम्स में शॉफ्ट टेनिस में देश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलाषा करेंगी एशियन गेम्स में शॉफ्ट टेनिस में देश का प्रतिनिधित्व
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के गुड़कांडे गांव की निवासी अभिलाषा मेहरा इंडोनेशिया में अठारहवें एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैच 28 अगस्त से शुरू होंगे। अभिलाषा भारतीय टीम के साथ इंडोनेशिया रवाना हो गई हैं।
अभिलाषा आर्ट्स एंड कामर्स कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय नेताजी नगर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह हवालबाग ब्लॉक के गुड़कांडे गांव की मूल निवासी हैं। उनके पिता स्व. रमेश सिंह मेहरा रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में कार्यरत रहे। माता मीरा मेहरा गृहिणी हैं। उनके भाई अखिलेश मेहरा इंडियन नेवी में इंजीनयर हैं। अभिलाषा इससे पहले मार्च 2018 में जर्मन ओपन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में सोना और 2017 में एशियन चैंपियनशिप में भी सोना जीत चुकी हैं।
स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप और ऑल इंडिया वूमेन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वह पूर्व में लॉन टेनिस की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहीं। बाद में उन्होंने सॉफ्ट टेनिस को करियर के रूप में चुना। अभिलाषा का एशियन गेम्स में भारतीय टीम में चयन होने पर गुड़कांडे गांव में खुशी का माहौल है।