फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   यूकेडी ने किया विकास प्राधिकरण का विरोध

यूकेडी ने किया विकास प्राधिकरण का विरोध

Tue, 21 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
यूकेडी ने किया विकास प्राधिकरण का विरोध
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में विकास प्राधिकरण का विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड क्रांतिदल की बैठक मे प्राधिकरण को खत्म करने की मांग करते हुए इसकी आड़ में जनता पर जबरन थोपे जा रहे करों को लेकर रोष जताया गया। बैठक में उत्तरकाशी में नाबालिग के साथ हुए दुराचार की भर्त्सना की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक स्व.बिपिन त्रिपाठी की पुण्य तिथि की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


उत्तराखंड क्रांतिदल की डाक बंगले में हुई बैठक में विकास प्राधिकरण का विरोध किया गया। वक्ताओं ने इसे हर हाल में खत्म करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने प्राधिकरण की आड़ में लोगों से मनमाने कर वसूलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि एक ओर जनता स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों को लेकर परेशान है वहीं दूसरी ओर जनता को प्राधिकरण के नाम पर बेवजह कर थोपकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


बैठक में 30 अगस्त को होने वाली पूर्व विधायक बिपिन त्रिपाठी की पुण्य तिथि की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। बैठक में उत्तरकाशी की घटना की निंदा करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा गया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील में सौंपा गया। जिसमें प्राधिकरण खत्म करने सहित कई मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के अलावा, यूकेडी के जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, ब्लाक अध्यक्ष आनंद किरौला, कांता रावत, बसंत उपाध्याय, आनंद नाथ, मनोहर संगेला, प्रेमसिंह अटवाल, रमेश अधिकारी, नरेंद्र मेहरा, गजेंद्र बिष्ट, कुंदनराम, गोविंद अधिकारी, रामबहादुर, दवेंद्र सिंह, नंदन सिंह, बिपिन शर्मा, जसवंत सिंह, देवसिंह व देवेंद्र सिंह आदि कई मौजूद थे। संचालन नरेंद्र महरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed