{"_id":"5b0451094f1c1b165e8b65fa","slug":"51527009545-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल वितरण अव्यवस्था के खिलाफ ईई कार्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल वितरण अव्यवस्था के खिलाफ ईई कार्यालय में प्रदर्शन
Updated Wed, 23 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पानी नहीं दे रहे नल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में पेयजल वितरण अव्यवस्था से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय में धमक गए। कार्यालय में ईई मौजूद नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने एई मुकेश कुमार का घेराव किया और नारेबाजी की। उन्होंने जेई विजय बलवंत मेहरा को अपने साथ धरने पर बैठा लिया और खरी-खोटी सुनाई।
नगर में लंबे समय से पेयजल वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंच गए। वहां ईई के मौजूद न मिलने पर उन्होंने ईई का फोन मिलाया। फोन स्विच ऑफ जाने पर कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। आक्रोश बढ़ता देखकर जेई, एई वार्ता करने पहुंचे। कांग्रेसियों ने एई मुकेश कुमार, जेई मेहरा को अपने साथ धरने पर बैठा लिया और नारेबाजी की। वार्ता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की। कहा कि पानी की अनियमित आपूर्ति होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त न होने पर ईई कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। इनमें कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, पंकज वर्मा, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, बिंदु रौतेला, प्रमोद कुमार, मनोज सनवाल, दीपांशु पांडे, तारु तिवारी, मनोज पवार, रमेश कांडपाल, रमेश नेगी, बीना स्टीफन, राबिन भंडारी, हिमांशु कांडपाल, विनोद वैष्णव, खजान मिश्रा, अंकुर कांडपाल, सुनील कर्नाटक आदि थे।
ईई के नहीं मिलने पर जेई, एई का घेराव किया
कांग्रेसियों ने ईई दफ्तर में बेमियादी तालाबंदी की चेतावनी दी
नगर में पेयजल वितरण अव्यवस्था से लोग परेशान