{"_id":"5afdc0d84f1c1b894c8b5695","slug":"51526579416-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया बहिष्कार
Updated Thu, 17 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्राथमिक शिक्षक की नियुक्ति में वरीयता देने की एक मांग को लेकर डाइट में प्रशिक्षण ले रहे डीएलएड प्रशिक्षुओं ने दूसरे दिन भी कक्षाओं का बहिष्कार किया और डाइट प्रांगण में धरने पर बैठे। मांगों को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजा।
डीएलएड प्रशिक्षुओं ने बृहस्पतिवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर डाइट प्रांगण में धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल होने के बाद वह डीएलएड प्रशिक्षण ले रहे हैं, ऐसे में उन्हें प्राथमिक शिक्षक की नियुक्त में वरीयता मिलनी चाहिए। आरोप लगाया कि राज्य के कुछ स्थायी निवास प्रमाण पत्र धारक अभ्यर्थी बिना प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए दूसरे राज्यों से डीएलएड डिप्लोमा रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को शिक्षक की नियुक्त के लिए पात्र समझना तर्क संगत नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार को राज्य के डायटों में डीएलएड प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनके संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं ले लेती है कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। कार्य बहिष्कार और धरने पर महेंद्र सिंह रावत, मदन फर्त्याल, सौरभ कांडपाल, सुशील मौर्य, दीपक फर्त्याल, विनीता बिष्ट, मनीषा चौहान, पवन मुस्यूनी, धीरेंद्र सिंह खाती, केवल प्रसाद, नितिन जोशी आदि ने भाग लिया।