फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गायत्री परिजनों ने नगर में निकाली भव्य कलश यात्रा

गायत्री परिजनों ने नगर में निकाली भव्य कलश यात्रा

Tue, 08 May 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गायत्री परिजनों ने नगर में निकाली भव्य कलश यात्रा
अल्मोड़ा। थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में गायत्री माता की मूर्ति स्थापना के मौके पर मंगलवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं और लोग गायत्री मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


रत्नेश्वर महादेव मंदिर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर थपलिया स्थित प्रज्ञापीठ पहुंचकर समाप्त हुई। गायत्री परिजन मोहन पांडे ने बताया कि नौ मई को प्रात: गायत्री माता की मूर्ति की प्रमाण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा। इस मौके पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी होगा। सायं पांच बजे से दीप यज्ञ कर राष्ट्रोत्थान और सभी की सद्बुद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की जाएगी। 10 मई को प्रात: नौ बजे से पूर्णाहुति महायज्ञ और 12 बजे से भंडारा, प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन


कलश यात्रा में बबीता जोशी, भावना भट्ट, रुकमणि भट्ट, इंद्रा कफलिया, भावना मनकोटी, सोमाली परिहार, चंपा जोशी, विद्या जोशी, बबीता साह, ऊषा आर्या, ब्राह्मा, कुंती जोशी, कुंती रौतेला, जानकी जोशी, मनोरमा तिवारी,कमला कन्याल, संगीता तिलारा, आयुषी, आजस्वी, संस्कृति, प्रियंका, कार्तिक, सौम्या, बिहारी लाल साह, गणेश उप्रेती, अर्जुन नेगी, पंकज कांडपाल, डा. जेसी दुर्गापाल, टीएस रौतेला, दिनेश चंद्र जोशी, मनीष जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- अल्मोड़ा में कलश यात्रा निकालते गायत्री परिजन। (फाइल नं. 08एएलएम03पी, 04पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed