{"_id":"5ac7b7f84f1c1bc1618b5e5a","slug":"51523038200-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न सर्जन, न सीएमएस, व्यवस्थाएं हवाहवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न सर्जन, न सीएमएस, व्यवस्थाएं हवाहवाई
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रदेश स्तर पर जोरशोर से कवायद चल रही है, लेकिन जिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग ने मानो मुंह मोड़ लिया है। यहां लंबे समय से सर्जन नहीं है। 24 में से डॉक्टरों से सात पद रिक्त हैं। विशेषज्ञ डाक्टरों न होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सर्जन, ईएनटी सर्जन, चर्मरोग विशेषज्ञ, चिकित्साधिकारी (एसटीडी), दंत शल्यक नहीं हैं। कार्डियोलोजस्ट का पद भी खाली है। इस पद पर संयुक्त निदेशक चेस्ट फिजीशियन डा. आरसी पंत सेवाएं दे रहे हैं। वहीं ब्लड बैंक अधिकारी के पद पर संविदा पर कार्यरत डा. आरएस शाही कार्यरत थे। नए वित्तीय वर्ष में संविदा का नवीनीकरण भी नहीं हो सका है।
सर्जन जैसा महत्वपूर्ण पद रिक्त होने से मरीजों के आपरेशन नहीं हो पाते। इस कारण आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी परेशानी होती है। मरीज निजी अस्पतालों की ओर रुख करने को मजबूर हैं। इधर, प्रमुख अधीक्षक डा. प्रकाश वर्मा ने बताया कि डाक्टरों की नियुक्ति का मामला शासन स्तर का है। रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी गई है।