{"_id":"5a8c58af4f1c1baa1b8b871f","slug":"51519147183-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम में हुई संविदा नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम में हुई संविदा नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से निरस्त
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जांच समिति की आख्या के बाद उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति अल्मोड़ा द्वारा बीते साल 18 जुलाई को जारी विज्ञप्ति के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में हुई संविदा नियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने पुन: पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
18 जुलाई 2017 को उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, स्टाफ नर्स आदि संविदा पदों पर भर्ती की गई थी। शिकायत मिलने पर नियुक्ति प्रक्रिया और आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी की उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया था।
जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जांच समिति ने जांच में पाया कि कई अभ्यर्थियों की योग्यता पदों के सापेक्ष नहीं है। नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त करते हुए पुन: भर्ती करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच समिति की आख्या के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने एनएचएम में रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति को पुन: भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की चरणबद्ध रूपरेखा तैयार कर संस्तुति सहित तीन दिन के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस आधार पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करेगा।