{"_id":"5a7f281c4f1c1bcb268b93f8","slug":"51518282780-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु की प्रथम शिक्षिका माता : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु की प्रथम शिक्षिका माता : सिंह
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में अभिभावक गोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वीरभट्टी (नैनीताल) के प्रधानाचार्य डा. किशनवीर सिंह ने कहा कि शिशु की प्रथम शिक्षिका माता होती है।
उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हों और जीवन की चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सकें। जो संस्कारों से युक्त होकर औरों को भी संस्कारित करे। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने सभी का स्वागत किया और अभिभावकों से सुझाव लिए। अभिभावकों ने विद्यालय के पठन-पाठन को उत्तम बताया।
पूर्व प्रधानाचार्य लच्छी राम ने कहा कि जीवन में सफाई का बहुत महत्व है। कोई भी कार्य ईर्ष्या भाव से न करके प्रतिस्पर्धा के भाव से करना चाहिए। अध्यक्षता पूरन मेलकानी ने की। गोष्ठी में अनूप साह, खजान चंद्र उपाध्याय, ललित मोहन जोशी के अलावा आचार्य, कर्मचारी और अभिभावक मौजूद थे।