{"_id":"5a4a66514f1c1b8b688bb9f4","slug":"51514825297-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में पूजा अर्चना से की नए साल की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में पूजा अर्चना से की नए साल की शुरुआत
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। साल की विदाई पर थर्टी फर्स्ट की रात विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जश्न मनाया। इसके बाद आज सुबह लोगों ने नए साल की शुरुआत मंदिरों में पूजा अर्चना से की। गोलू देवता मंदिर चितई में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
नए साल के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और फोन के जरिए बधाई संदेश भेजे। कई लोग मदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे और नए साल के लिए नए संकल्प लिए। नगर में नंदादेवी, बद्रेश्वर, रघुनाथ मंदिर, रत्नेश्वर, उल्का देवी, बद्रीनाथ, भैरव मंदिर आदि मंदिरों में काफी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उधर चितई गोलू देवता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों को कतार में खड़े होकर काफी देर तक पूजा करने के लिए इंतजार करना पड़ा। कसारदेवी में भी काफी संख्या में लोग पूजा करने पहुंचे।
उधर धौलछीना क्षेत्र में नए साल का स्वागत लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया। कुछ लोग पार्कों में घूमने गए, तो किसी ने घरों में रह कर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी की। काफी संख्या में लोगों ने मंदिरों में पूजा कर नए साल की शुरुआत की। धौलछीना स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ बिमलकोट देवी मंदिर में भी सोमवार को काफी भीड़ रही। मंदिर के पुजारी केशव महाराज ने प्रसाद वितरित किया। मंदिर में दिनभर भजन कीर्तन हुए। अल्मेाडा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी भी सपरिवार बिमलकोट मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।