फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पुजारियों ने जागेश्वर मंदिर समिति प्रबंधक पर अनियिमतता के लगाए आरोप

पुजारियों ने जागेश्वर मंदिर समिति प्रबंधक पर अनियिमतता के लगाए आरोप

Tue, 31 Oct 2017 01:00 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुजारियों ने जागेश्वर मंदिर समिति प्रबंधक पर अनियिमतता के लगाए आरोप
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के पुजारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जागेश्वर धाम प्रबंधन समिति के प्रबंधक पर कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए लगाए हैं। पुजारियों ने जांच की मांग उठाते हुए इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि समिति द्वारा उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। मंदिर समिति के गठन के पहले वर्ष में अनुष्ठान और पूजा के लिए निर्धारित शुल्क न्यूनतम था। इसके बावजूद मंदिर को अधिक आय हुई जबकि बाद के वर्ष में अनुष्ठान और पूजा के लिए शुल्क वृद्धि करने के बावजूद आय में गिरावट आई। प्रबंधन ने सरकारी कर्मियों को पुजारी सूची से नहीं हटाया। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी तीन साल का महालेखाकार से ऑडिट नहीं कराने के क्या कारण रहे।
विज्ञापन

मंदिर की घंटियों को नीलाम करने के लिए सार्वजनिक विज्ञप्ति नहीं निकाली गई। मंदिर प्रबंधन समिति ने प्राप्त आय में आयकर का कितना भुगतान किया, साथ ही मंदिर को प्राप्त चढ़ावा सार्वजनिक किया जाना चाहिए। पुजारियों ने प्रबंधक को पद से मुक्त कर आरोपों की जांच की मांग की उठाई है। शिकायत करने वालों में पुजारी कमल भट्ट, राकेश भट्ट, हरीश भट्ट, गोपाल दत्त भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, हेम चंद्र भट्ट, पंकज भट्ट, पूरन चंद्र भट्ट, मथुरा दत्त भट्ट, शुभम् भट्ट, कौस्तुबानंद भट्ट, विपिन चंद्र भट्ट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed