फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   5047 domestic cylinders have been delivered in Almora district so far in March.

Almora News: अल्मोड़ा जिले में मार्च में अब तक 5047 घरेलूू सिलिंडरों की हुई डिलीवरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
5047 domestic cylinders have been delivered in Almora district so far in March.
अल्मोड़ा। जिले में मार्च माह में अब तक 5047 घरेलू गैस सिलिंडरों की डिलीवरी हो चुकी है। स्पॉट डिलीवरी बंद होने पर दो दिनों में नगर क्षेत्र में इंडेन गैस सर्विस के दो गोदामों से 1462 घरेलू गैस सिलिंडर वितरित किए गए।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया कि जिले में जनवरी माह में 62880, फरवरी में 63154, मार्च माह में अब तक 1746 घरेलू सिलिंडर गोदामों में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी में 62200, फरवरी में 62902, मार्च में अब तक 5047 सिलिंडरों की डिलीवरी हो चुकी है। इधर, धारानौला स्थित इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक पान सिंह मेर ने बताया विश्वनाथ स्थित गोदाम से पिछले दो दिनों में 605 घरेलू गैस सिलिंडर बांटे गए हैं। शुक्रवार को 288 और शनिवार को 317 घरेलू गैस सिलिंडर वितरित किए। चौघानपाटा स्थित इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक मुकेश जलाल ने बताया शुक्रवार को गोदाम से 341 और शनिवार को 516 घरेलू गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कमी नहीं है। लोग किसी प्रकार की अफवाह में न आएं और प्रशासन और विभाग को सहयोग दें।
विज्ञापन

---------
इस महीने अब तक बांटे गए 7338 घरेलू गैस सिलिंडर
बागेश्वर। जिले में ऑनलाइन बुकिंग और डीएसी जनरेट नहीं होने की समस्या के बावजूद घरेलू रसोई गैस वितरण में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। इंडेन गैस की सभी एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को ऑफलाइन बुकिंग और स्पॉट पर डीएसी जनरेट करने की सुविधा मिल रही है। जिले में इस महीने अब तक 7338 घरेलू सिलिंडर वितरित किए जा चुके हैं। पिछले महीने 20,445 सिलिंडर रिफिल कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने के पहले सप्ताह में गैस की बुकिंग को लेकर कोई समस्या नहीं थी। हालांकि दूसरे हफ्ते में बुकिंग नहीं होने, ओटीपी नहीं आने की समस्या शुरू हो गई। अब तक यह परेशानी जारी है। कुछ लोगों की गैस बुकिंग आसानी से हो रही है जबकि कई लोगों की तीन-चार दिन तक भी ऑनलाइन गैस बुक नहीं हो पा रही है। हालांकि अब गैस एजेंसियों ने मैनुअल बुकिंग भी शुरू कर दी है। एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर एजेंसी से फरवरी में 9244 और मार्च में 3150 सिलिंडर रिफिल किए गए। गरुड़ एजेंसी में फरवरी में 4538 और मार्च में 1602, कपकोट एजेंसी में फरवरी में 4194 और मार्च में 1647, कांडा एजेंसी में फरवरी में 2469 और मार्च में अब तक 939 सिलिंडर रिफिल कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed