{"_id":"6a1c6e73da1e6cb161045028","slug":"50-villages-in-salt-plunged-into-darkness-for-20-hours-affecting-10000-people-almora-news-c-232-1-alm1019-144186-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 20 घंटे से अंधेरे में डूबे सल्ट के 50 गांव, 10 हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 20 घंटे से अंधेरे में डूबे सल्ट के 50 गांव, 10 हजार आबादी प्रभावित
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। तल्ला सल्ट क्षेत्र में पिछले करीब 20 घंटे से बिजली गुल है, जिससे भकराकोट फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हैं। यह स्थिति बाघ की दहशत के बीच बनी है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ी है।
इससे तड़म, अछरौन समेत करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। बिजली ठप होने से कॉमन सर्विस सेंटर, वेल्डिंग दुकानें और आटा चक्कियां प्रभावित हैं। मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज न होने से लोगों को परेशानी है। पूर्व ग्राम प्रधान दयाल सिंह ने बताया, भकराकोट में बड़े रिसॉर्ट के कारण बिजली का अधिक लोड रहता है। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता वसीम अहमद ने बताया कि फीडर में तकनीकी खराबी से आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि बारिश के बावजूद लाइनमैन मरम्मत में जुटे हैं और जल्द आपूर्ति बहाल होगी।