फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   50 Barati Ill with Food Poisoning

फूड प्वाइजनिंग से 50 बाराती बीमार

Thu, 18 May 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Thu, 18 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
 50 Barati Ill with Food Poisoning
बीमार लोगों का डाक्टर से हाल पूछते विधायक महेश नेगी - फोटो : अमर उजाला

 फूड प्वाइजनिंग के चलते यहां डाना मिरई में 50 से अधिक बाराती बीमार हो गए। बताया गया है कि बारातियों ने मिठाई खाई और खाना खाया। इसके बाद पेट दर्द के साथ उल्टी दस्त शुरू हो गए। रोगियों का यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आना-जाना चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. वीपी सिंह ने भी फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि की है। देर शाम विधायक महेश नेगी ने भी अस्पताल पहुंचकर रोगियों का हाल चाल पूछा और डॉक्टरों को उचित उपचार के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर निकटवर्ती ऐराड़ी गांव से कुंदन सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह की बारात यहां डाना मिरई निवासी उमेश सिंह के यहां आई थी। बारातियों के स्वागत के लिए मिठाई की व्यवस्था की गई थी। मिठाई खाने के बाद बारातियों ने भोजन भी किया। उसके बाद बारातियों को तेज पेट दर्द के साथ उल्टी दस्त शुरू हो गए। लगभग 50 बाराती उल्टी दस्त की बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें पान सिंह, हीरा सिंह, दिवान सिंह, हर सिंह, शेर सिंह, कुलदीप, मनोज सिंह, विरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, धीरज सिंह, गोपाल सिंह, खीम सिंह, हिम्मत सिंह सहित भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रोगियों का स्वास्थ्य केंद्र आना जाना लगा है।  
विज्ञापन


बारातियों का कहना है कि मिठाई खाने के बाद से ही यह स्थिति बनी, खाना खाया तो उल्टी दस्त शुरू हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. विनय प्रताप सिंह ने बताया मिठाई में ही फूड प्वाइजनिंग की संभावना है, क्योंकि बुधवार की रात्रि भी छह रोगी पेट दर्द उल्टी दस्त की समस्या को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। बुधवार को वहां महिला संगीत था। इधर, देर शाम विधायक महेश नेगी भी अस्पताल पहुंचे रोगियों का हाल चाल पूछा। डॉक्टरों ने बताया कि रोगियों को ग्लूकोज और इंजेक्शन दिए गए। इसमें लगभग 20 रोगियों को दवा देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है। 29 से 30 रोगी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है। उपचार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. वीपी सिंह, डा. रवि शंकर, डा. सीएस भट्ट, योगेश भट्ट, बसंत बल्लभ, जेपी आर्या, कमला, गणेश के अलावा कार्यकर्ता जीवन रावत, नारायण रावत, उत्तम रावत आदि सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed