{"_id":"5c6d9537bdec22736e4ed08c","slug":"41550685495-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई हिस्सों में छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई हिस्सों में छह घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जैंगल में किसी व्यक्ति द्वारा काटी गई पेड़ की टहनी से 11 केवी की बिजली लाइन के तार टूट गए। इससे मालरोड, दुगालखोला, धारानौला, चौघानपाटा समेत शहर के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति छह घंटे ठप रही। इससे व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित रहा है। वहीं ठंड के मौसम में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार सुबह 11 बजे जैंगल गांव के पास कोई व्यक्ति पेड़ की टहनियां काट रहा था। पेड़ की कटी टहनी बिजली की 11 केवी की बिजली लाइन पर गिर गई और लाइन के तार टूट गए। इससे दुगालखोला, करबला, ऑफीसर्स कालोनी, मालरोड, मल्ली बाजार समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इस कारण फोटो स्टेट, फोटोग्राफी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आटा चक्की, ग्रिल उद्योग समेत अन्य दुकानदारों का कारोबार बाधित रहा।
सूचना मिलने के बाद विद्युत कर्मचारी जैंगल पहुंचे। उन्हें बिजली लाइन दुरुस्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली कर्मचारी शाम करीब पांच बजे बिजली लाइन को ठीक कर पाए। विभाग के अवर अभियंता मांगी राम ने बताया कि शाम को बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।