{"_id":"5c66ff0bbdec2259c006a4e6","slug":"41550253835-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 22 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 22 मार्च से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में 22 मार्च से केआरसी के भूतपूर्व सैनिकों के लिए डीएससी की भर्ती का आयोजन होगा। इसमें दिसंबर 2017 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक ही भाग ले सकेंगे। इसके लिए भर्ती कार्यालय में डीएससी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया होना जरूरी है।
इसके अलावा अभ्यर्थियों की उम्र 46 साल से कम निर्धारित की गई है। साथ ही मेडिकल कैटेगिरी शेप-1 होनी जरूरी है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्व सैनिकों की भर्ती 22 मार्च से शुरू होगी। 22 मार्च को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 23 मार्च को प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सडैंड इन्श्योरेंस प्रमाण पत्र की तथा शैक्षिक प्रमाण पत्र की मूल प्रति लानी होगी। इसके अलावा उन्हें रंगीन पासपोर्ट साइज की 16 फोटो भी लाने होंगे, कंप्यूटर फोटो मान्य नहीं होंगे। साथ ही नजदीकी पुलिस कार्यालय द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति भी साथ लाने होंगे। भर्ती के लिए सेवानिवृत्ति का समय दो साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।