फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कुहू ने दो वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनाई

कुहू ने दो वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
कुहू ने दो वर्गों के सेमीफाइनल में जगह बनाई
अल्मोड़ा। गुवाहाटी में चली रही राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कुहू ने दो वर्गों के सेमीफाइनल में और लक्ष्य और बोधित जोशी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि 10 से 16 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन ने उत्तर प्रदेश के अंसल यादव को 21-18 और 21-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है।
विज्ञापन


महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड की कुहू की जोड़ी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के स्नेहा स्नाथ्वल औत केरल की अग्न अन्ते की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-10 और 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। वहीं मिश्रित युगल में भी कुहू ने दिल्ली के रोहन कपूर के साथ खेलते हुए कैग के बेन्नेट अन्तोंय और निग्शी ब्लाक हजारिका की जोड़ी को भी सीधे सेटों में 21-10 और 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिश्रित युगल में वर्ल्ड रैंकिंग 50 से कम होने पर कुहू की जोड़ी को सीधे सुपर ड्रा में जगह मिली। वहीं चिराग सेन औकर बोधित जोशी ने भी उच्च नेशनल रैंकिंग की वजह से सुपर ड्रा में स्थान बनाया। उन्होंने बताया कि पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल बोधित जोशी ने मध्य प्रदेश के अलाप मिश्रा को 14-21,21-19 व 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जबकि चिराग सेन को सुपर ड्रा में हार का सामना करना पड़ा।


खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव पुष्कर जैन समेत उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed