फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जनता मिलन कार्यक्रम में 11 शिकायतें हुई दर्ज

जनता मिलन कार्यक्रम में 11 शिकायतें हुई दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
जनता मिलन कार्यक्रम में 11 शिकायतें हुई दर्ज
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने जनसमस्याएं सुनीं। फरियादियों ने 11 शिकायतें दर्ज कराईं। सीडीओ ने अधिकारियों को निश्चित समय में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ विभागों द्वारा निस्तारण आख्या नहीं भिजवाए जाने पर नाराजगी जताई। चेताया कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो।
विज्ञापन


एनटीडी मार्ग पर जिला कारागार के समीप खतरनाक बने पेड़ों को लेकर हुई शिकायत पर वन निगम को शीघ्र पेड़ कटवाने के निर्देश दिए। न्यू कालोनी धारानौला में सीवर लाइन का पानी भवनों में रिसकर पहुंचने पर पालिका के ईओ को दो दिन के भीतर कार्रवाई करने को कहा। 2018 में दैवीय आपदा से ताड़ीखेत में जीवन सिंह के भवन के क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता के लिए रानीखेत के एसडीएम को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


हवालबाग ब्लॉक के डोबा में हिमोत्थान योजना के अंतर्गत गोशाला निर्माण कराए जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर खंड विकास अधिकारी ने बताया कि धनराशि प्राप्त हो गई है, जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। बल्टा-बिंतोला मोटर मार्ग का मुद्दा भी स्थानीय लोगों ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग की डीपीआर तीन माह पूर्व भेज दी गई है। लोगों ने सुअररोधी दीवार बनाने की भी मांग की। जनता मिलन कार्यक्रम में डीडीओ केके पंत, तहसीलदार खुशबू आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed