फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भिकियासैंण में बार-बार जाम लगने से लोग परेशान

भिकियासैंण में बार-बार जाम लगने से लोग परेशान

Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण में बार-बार जाम लगने से लोग परेशान
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और नगर में बार-बार जाम लगने से लोग परेशान हैं। पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


भिकियासैंण में रामनगर-बद्रीनाथ मोटर मार्ग के किनारे स्थित बाजार से होकर कई इलाकों के लिए रोडवेज, केएमयू,जीएमयू सहित कई बसों के अलावा भारी तादात में माल से लदे ट्रकों, टैक्सियों, प्राइवेट कारों, दो पहिया वाहनों की आवाजाही होती है लेकिन यातायात नियंत्रण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जिससे नगर में बार-बार जाम लगता है।
विज्ञापन


जाम के कारण पैदल चलने वाले वृद्धों, बच्चों, महिलाओं और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। बुधवार को प्रात: 11बजे बडियाली चौराहे से तहसील चौक तक आधे घंटे तक जाम लगा, लेकिन जाम खोलने के लिए कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। लोगों के प्रयासों से जाम खुलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। लोगों ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जरूरी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-(14एएलएम23पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed