{"_id":"5ba3d2fa867a557f5d4c3dba","slug":"41537463034-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए को मारने के लिए शिकारी लखपत ने फिर संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए को मारने के लिए शिकारी लखपत ने फिर संभाला मोर्चा
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग से सटे नैनोली गांव में इंसानों पर हमलावर हो चुके तेंदुए को मारने के लिए शिकारी लखपत सिंह ने फिर मोर्चा संभाल लिया है। बागेश्वर के गरुड़ में गए अभियान से लौटने के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को नैनोली गांव में फिर मचान पर मोर्चा संभाल लिया है। इधर बीते दिन एक बकरी को घायल करने के बाद से तेंदुआ फिलहाल गांव के आसपास नहीं दिखाई दिया।
तीन दिन पहले बागेश्वर के गरुड़ में एक अभियान में गए शिकारी लखपत सिंह बृहस्पतिवार शाम को नैनोली गांव में पहुंच गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी बिशन लाल ने बताया कि लखपत सिंह ने मचान में मोर्चा संभाल लिया है और वह पूरी रात मचान में बैठकर हमलावर तेंदुए पर नजर रखेंगे। इसके अलावा वन विभाग की टीम भी गश्त करेगी। वन विभाग की तीन गश्ती टीमों और शिकारी की मौजूदगी के बाद भी अभी हाथ खाली ही हैं।