फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चितई में डेड़ घंटे तक लगा लंबा जाम, पर्यटक हुए परेशान

चितई में डेड़ घंटे तक लगा लंबा जाम, पर्यटक हुए परेशान

Sun, 10 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
चितई में डेड़ घंटे तक लगा लंबा जाम, पर्यटक हुए परेशान
ट्रैफिक जाम
अल्मोड़ा। चितई में जाम लगने की समस्या आम हो गई है। शनिवार को एक बार फिर चितई में लंबा जाम लग गया। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में बाहर से पहुंचे पर्यटकों को भी इस परेशानी से दो चार होना पड़ा। इस दौरान सेराघाट से गर्भवती महिला को ला रही 108 एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन


शनिवार दिन में चितई मंदिर के पास वाहनों का लंबा जाम लग गया। पर्यटन सीजन होने और सप्ताह का अंतिम दिन होने के कारण शनिवार को इस मार्ग में काफी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे हुए थे। जाम के कारण दोनों ओर से आ रहे चौपहिया वाहन जाम में फंसे रहे। खासकर बाडे़छीना-पिथौरागढ़ जा रही बड़ी यात्री गाड़ियां जाम फंसी रहीं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिला को हुई जो 108 एंबुलेस में सेराघाट से अल्मोड़ा महिला अस्पताल को आ रही थी। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के नहीं होने पर स्थानीय लोगों में काफी रोष था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी होती जा रही है और यहां अक्सर जाम लगने की समस्या आम हो रही है। उन्होंने चितई में ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की है। बाद में स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के प्रयास से करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला और यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed