फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चोरी छिपे फिर प्रचलन में आ गई पॉलिथीन...

चोरी छिपे फिर प्रचलन में आ गई पॉलिथीन...

Thu, 07 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
चोरी छिपे फिर प्रचलन में आ गई पॉलिथीन...
अल्मोड़ा। एक ओर हम पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जगह-जगह रैलियों और गोष्ठियों का आयोजन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बाजार में कुछ व्यापारी अभी भी चोरी छिपे प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग कर पर्यावरण को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार में अभी भी पॉलिथीन की बिक्री चोरी-छिपे हो रही है। कुछ व्यापारी ग्राहकों को चुपचाप प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं। यही नहीं बेकार प्लास्टिक और थर्माकोल का प्रयोग भी प्रतिबंधित है। पिछले साल प्रशासन ने जिला मुख्यालय समेत तहसीलों में पॉलिथीन के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा था। इस दौरान कई व्यापारियों के चालान भी काटे। तब कुछ समय तक इसका असर भी हुआ और बाजार में खरीदारी को जाने वाले लोग भी घरों से कपड़े के बैग ले जाने लगे थे।
विज्ञापन



मालूम हो कि उच्च न्यायालय ने इस संबध में सख्त आदेश दिए हैं। इसके बावजूद पॉलिथीन का प्रयोग रुक नहीं रहा है। दूसरी ओर प्रशासन वर्तमान में मौन साधे हुए है। इधर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है। जल्द ही बाजार का निरीक्षण किया जाएगा और पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed