{"_id":"5ac7b7fa4f1c1bc5618b5d87","slug":"41523038202-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक जैंती शाखा में दो दिनों से काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक जैंती शाखा में दो दिनों से काम ठप
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती (अल्मोड़ा)। हाई वोल्टेज से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की जैंती शाखा का सर्वर, मॉडम समेत अन्य विद्युत चालित उपकरण फुंक गए। इससे दो दिनों से बैंक में लेनदेन समेत अन्य कामकाज ठप पड़ा है। तहसील क्षेत्र में ग्रामीण बैंक की यह एकमात्र शाखा है। इस बैंक में आसपास के क्षेत्रों से ग्राहक पहुंच रहे हैं लेकिन काम नहीं होने के कारण उन्हें निराश वापस लौटना पड़ रहा है।
शुक्रवार को बैंक में भाबू, विराड़, ज्वारनेडी, बकस्वाड़, पजैना, सुरखाल, पजैना, सेल्टाचापड़, डुंगरी, दाड़िमी, भट्यूड़ा, तल्ला तथा मल्ला बिनौला, चौकुना, सैनोली, नौगांव, बाराकोट, सूरी, रज्यूड़ा, कनोली, बरम, नागाड़, धनखोली, थामथोली, मझाऊ, पुभाऊं, लोहना, कांडे, बचकांडे, स्यूनानी समेत आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे। कामकाज ठप होने से ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इधर, बैंक के शाखा प्रबंधक ललित मोहन गौड़ ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।