{"_id":"5a4a66404f1c1ba12d8bbc70","slug":"41514825280-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत में हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत में हुए कार्यक्रम
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नए साल के स्वागत में पालिका परिषद के तत्वावधान में रैमजे इंटर कालेज प्रांगण में कार्यक्रम हुए। इस मौके पर ऐपण, चित्रकला, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ आदि प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रही।
नगर पालिका परिषद की ओर से साल की विदाई और नए साल के स्वागत में रैमजे प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने कुमाऊंनी, हिंदी गीत पेश किए। इधर सोमवार दिन में हुई महिलाओं की ऐपण प्रतियोगिता में हेमलता वर्मा प्रथम, ज्योति त्रिवेदी द्वितीय, दीपा जोशी तृतीय, सुचिता भट्ट चतुर्थ स्थान पर रही। महिलाओं की कुर्सी दौड़ में मीनू भट्ट, आरजू खान, दीपा जोशी, बच्चों की कुर्सी दौड़ में अंजू नेगी, काव्या गुरुरानी, प्रियंका जोशी, चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षित टम्टा, अंजू नेगी, माणिक रावत ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
महिलाओं की रस्सा खींच प्रतियोगिता में आरजू खान, देवकी देवी, सुचिता भट्ट, रचना रावत, हेमलता वर्मा की टीम ने बाजी मारी। वहीं मटका फोड़ प्रतियोगिता में मृदुल और दीपा, पूजा और डौली की टीम सफल रही। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने नववर्ष की सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और शहर के विकास में सभी लोगों से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने को कहा। सांस्कृतिक संयोजक राजेंद्र तिवारी सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर पालिका सभासद और अन्य लोग मौजूद थे।