फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   उतराखंड की टीम ने चार सिल्वर और दो कांस्य पदक जीते

उतराखंड की टीम ने चार सिल्वर और दो कांस्य पदक जीते

Thu, 14 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड की टीम ने चार सिल्वर और दो कांस्य पदक जीते
अल्मोड़ा। नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्तराखंड की टीम लौट आई है। टीम ने चार सिल्वर, दो कांस्य पदक जीते। अल्मोड़ा की कनिष्का भंडारी और प्रिया चंद्र ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। टीम ने कर्नाटक के आरएन शेट्टी स्टेडियम धारवाड़ में आठ से दस दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

टीम कोच कमल बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में अवि चौहान, वरुण व्यास, वंश यादव, वंश ने सिल्वर पदक जीते जबकि अल्मोड़ा की कनिष्का भंडारी और प्रिया चंद्र ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी के अध्यक्ष प्रदीप गुरुरानी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी कोच कमल बिष्ट के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर टीम मैनेजर दीपक कांत पांडे, पब्लिक स्कूल एजूकेशन सोसाइटी के संयोजक गिरीश शर्मा, सचिव भावना मल्होत्रा, कपिल मल्होत्रा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष देवाशीष नेगी, एसएसपी पी रेणुका देवी, पूर्व प्रधान योगेश नयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन बिष्ट, बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा, मानस पब्लिक स्कूल की निदेशक मंजू बिष्ट, प्रधानाचार्या निराजना पांडे, उप प्रधानाचार्या रंजना भंडारी, बालेश्वर वार्ड सभासद जगमोहन बिष्ट, पूर्व सभासद दया जोशी, कुंदन चम्याल, रणजीत सिंह भंडारी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed