फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पॉक्सो में बिहार निवासी आरोपी को सात साल की सजा

पॉक्सो में बिहार निवासी आरोपी को सात साल की सजा

Wed, 19 Jul 2017 09:30 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
पॉक्सो में बिहार निवासी आरोपी को सात साल की सजा
अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी अफजल पुत्र मो. अमरुद्दीन निवासी ग्राम रहवा, पोस्ट तेराना थाना जलालनगर, तहसील झवाली, जिला पूर्णिया (बिहार) को धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट में सात साल की सजा और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर आरोपी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा। 17 फरवरी 2017 की सायं 7:30 बजे आरोपी अफजल एक नाबालिग लड़की के घर गया। उस समय वह घर पर अकेली थी और कमरे में टीवी देख रही थी।
विज्ञापन


अफजल उसे अकेला देख कमरे में घुसा और दरवाजा बंद कर उसके साथ बलात्कार करने लगा। जब पीड़िता के कमरे से चिल्लाने की आवाज आई तो पीड़िता की मां ने पुत्री से दरवाजा खोलने को कहा, पर दरवाजा नहीं खोला गया। मां ने गांव के अन्य लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। लोगों ने अफजल को पीड़िता के कमरे में चारपाई के नीचे से दबोच लिया।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने राजस्व उप निरीक्षक पाखुड़ा के यहां प्राथमिकी दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर 18 फरवरी को घटना स्थल से आरोपी अफजल को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार किया। विवेचना पूर्ण होने पर आरोपी अफजल के खिलाफ धारा 376 और 3/4 पॉक्सो एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा के न्यायालय में चली। अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाह न्यायालय में पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गिरीश चंद्र फुलारा और विशेष लोक अभियोजक भूपेंद्र कुमार जोशी ने प्रभावी पैरवी की और दस्तावेजी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए। न्यायालय ने धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम में आरोपी को सात साल की सजा और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed