{"_id":"59392f874f1c1bf5748b4578","slug":"41496919943-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्याड़ी में हो स्थानांतरित पशु अस्पताल सदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्याड़ी में हो स्थानांतरित पशु अस्पताल सदर
Updated Thu, 08 Jun 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
खत्याड़ी में हो स्थानांतरित पशु अस्पताल सदर
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत खत्याड़ी के ग्रामीणों ने पशु अस्पताल सदर को पांडेखोला में स्थानांतरित करने का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत खत्याड़ी में अधिकांश परिवार पशुपालन से जुड़े हैं। ऐसे में पशु अस्पताल सदर को खत्याड़ी में खोला जाना चाहिए।
गांव से लगे सैनार, तलाड़, चौंसली, बरसीमी, लाट, माल, सरसों, दुगालखोला, भनार गांव आसपास हैं। उन्होंने पशु अस्पताल सदर को पांडेखोला स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का विरोध किया है और कहा है कि पांडेखोला नगरीय क्षेत्र में तब्दील हो चुका है। ऐसे में वहां पशु अस्पताल स्थानांतरित करना पशुपालकों के हितों के विपरीत होगा। मांग करने वालों में खत्याड़ी के प्रधान हरीश कनवाल, दीपा बिष्ट, विनोद कुमार, गोपाल सिंह, हर्ष कनवाल, कमलेश कनवाल, रेखा कनवाल, सुंदर सिंह, जोगा सिंह कनवाल, पूरन सिंह, नंदन सिंह आदि शामिल हैं।